Saturday, 22 July 2017

Current affairs on 22nd July 2017

Current affairs on 22nd July 2017

1. हाल ही में भारत के राष्ट्रपति के सचिव के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
Ans.  भारत के राष्ट्रपति के सचिव के रूप में संजय कोठारी को नियुक्त किया गया है| कोठारी हरियाणा कैडर के 1978 बैच के आईएएस अधिकारी है| वर्तमान में कोठारी लोक उद्यम चयन बोर्ड के पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिका के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
Ans.  अफ़ग़ानिस्तान में अमेरिका के राजदूत के रूप में जॉन.आर.बैस को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में बैस तुर्की में अमेरिका के राजदूत के पद पर कार्यरत है| बैस जॉर्जिया के राजदूत के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके है|पहली बार किसी दक्षिण एशियाई देश में अमेरिका ने अपना राजदूत नियुक्त किया है|

3. मलाला युसुफजई कौन है?
Ans.  मलाला युसुफजई लड़कियों की शिक्षा के अधिकार की लड़ाई लड़ने वाली वाली लडकी है| मलाला पर तालिबान आतंकवादियों ने खैबर पख्तूनख्व्वा प्रांत के स्वात घाटी से हमला किया था| जिसमे मलाला घायल हो गई थी| हाल ही में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मलाला के 16वें जन्मदिवस पर 12 जुलाई को मलाला दिवस के रूप में घोषित किया गया है|

4. पद्मजा रूपारेल कौन है?
Ans.  पद्मजा रूपारेल चार्टर्ड अकाउंटेंट है| वर्तमान में रुपारेल दुनिया का सबसे बड़ा एंजल इन्वेस्टर नेटवर्क चला रही है| एंजल नेटवर्क एक ऐसे इन्वेस्टर का ग्रुप जो एक साथ मिलकर पैसा लगाते हैं और काम करते हैं। यही काम पद्मजा कर रही हैं। इन्होनें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई कंपनियों के विलय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आज उनके द्वारा बनाया नेटवर्क 10 देशों में काम कर रहा है, जिसमें 375 इन्वेस्टर हैं।

5. रे फिरी कौन थे?
Ans.  रे फिरी दक्षिण अफ़्रीकी जाज संगीतकार थे| फ़िरी एक गायक और गिटारवादक थे जो जाज संलयन में उनकी बहुमुखी प्रतिभा के लिए जाने जाते थे। फ़िरी ने साइमन के “ग्रेसलैंड” एल्बम में एक गिटारवादक के रूप में योगदान दिया। इन्हें कई संगीत पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

6. ‘सी’ क्या है?
Ans.  ‘सी’ एक एप है, जिसे माइक्रोसॉफ्ट ने दृष्टिहीनों के लिए लांच किया है| इसका कैमरा एप ‘सीइंग एआई’ दृश्यों को बोलकर सुनाता है। इसमें लगा इंटेलिजेंट कैमरा एप रेस्टोरेंट के बिल को पढ़कर उसकी रकम भी बताता है।

7. “बर्थ ऑफ़ सिनेमा” पुस्तक के लेखक कौन है?
Ans.  “बर्थ ऑफ़ सिनेमा” पुस्तक के लेखक आंध्र प्रदेश के फिल्म निर्माता एन गोपाल कृष्ण है| इस पुस्तक में सिनेमा की अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी जैसे 3डी शूटिंग और वॉयस एनहेंसमेंट आदि में बारें संक्षिप्त वर्णन किया गया है|

8. “गीता रहस्य” पुस्तक के लेखक कौन है?
Ans.  “गीता रहस्य” पुस्तक के लेखक लोकमान्य बालगंगाधर तिलक है| तिलक ने यह पुस्तक माणडला जेल (बर्मा) में लिखी थी| तिलक ने श्रीमदभगवद्गीता के कर्मयोग की वृहद व्याख्या की है| तिलक ने इस ग्रंथ में मनुष्य को उसके संसार में वास्तविक कर्तव्यों का बोध कराया गया है।

9. वेलोंगो वार्फ सेंटर कहाँ पर स्थित है?
Ans.  वेलोंगो वार्फ सेंटर ब्राज़ील में स्थित है| इसे इंसानों की खरीद-फरोख्त के लिए बनाया गया था। करीब सौ साल तक यहां अफ्रीकी गुलामों की मंडी लगती थी। तब अमेरिका तक गुलामों की सप्लाई यहीं से होती थी। यहीं उनकी बोली लगती थी। और बिके हुए गुलाम अपने-अपने मालिकों के साथ देश के अलग-अलग हिस्सों में भेज दिए जाते थे। हाल ही यूनेस्को द्वारा वेलोंगो वार्फ सेंटर को विश्व धरोहर घोषित किया गया है|

10. अमेरिका ने पहला परमाणु परीक्षण कब किया था?
Ans.  अमेरिका ने पहला परमाणु परीक्षण 15 जुलाई 1945 को किया था| इस परीक्षण का कोड नाम ट्रिनिटी था| इसका उद्देश्य जापान पर परमाणु हमला करना था। क्योकि जापान दूसरे विश्व युद्ध में जर्मनी के समर्पण के बाद भी अमेरिका को भारी नुकसान पहुंचा रहा था।

Friday, 21 July 2017

Current imp Question part 3

Current affairs imp Question


FOR MORE MATERIAL PLEASE VISIT OUR BLOG DAILY...

FOR RECENT UPDATES LIKE OUR PAGE ON FACEBOOK  ''EXAMRAAHI'' 




=================================================================

कौन सा हवाई अड्डा ग्राहक संतुष्टि के मामले में एक बार फिर देश के 49 हवाई अड्डों में पहले स्थान पर रहा है ?
1. बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची
2. स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा, रायपुर
3. देवी अहिल्या बाई होल्कर हवाई अड्डा, इंदौर
4. श्री वेंकटेश्वर एयरपोर्ट, तिरुपति
5. लैंगपूई हवाई अड्डा, ऐजावल
उत्तर & स्पष्टीकरण
उत्तर – 2. स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा, रायपुर

स्पष्टीकरण:रायपुर हवाई अड्डा ग्राहक संतुष्टि सूचकांक सर्वेक्षण में पहले स्थान पर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर का स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा ग्राहक संतुष्टि के मामले में एक बार फिर देश के 49 हवाई अड्डों में पहले स्थान पर रहा है.
i.रायपुर एयरपोर्ट ने जनवरी से जून 2017 के समय के दौरान एक स्वतंत्र एजेंसी द्वारा किए गए नवीनतम सीएसआई (ग्राहक सेवा सूचकांक) सर्वेक्षण में पांच अंकों के पैमाने पर 4.84 अंक प्राप्त किए, इसके बाद उदयपुर, अमृतसर और देहरादून हवाई अड्डों को क्रमशः 4.75, 4.74 और 4.73 प्रदान किये.
ii.पिछले दो वर्षों से लगातार तीसरी बार इस सर्वेक्षण में यह सबसे ऊपर है।

=================================================================
निम्नलिखित में से किन्हें आयकर विभाग की सर्वोच्च नीति बनाने वाली संस्था केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के सदस्यों के रूप में नियुक्त किया गया है ?
1. अरबिंद मोदी और बजरंग दास विश्नोई
2. अरबिंद मोदी और राकेश नाथ यादव
3. राकेश नाथ यादव और बजरंग दास विश्नोई
4. सचिन श्रॉफ और बजरंग दास विश्नोई
5. अरबिंद मोदी और सचिन श्रॉफ
उत्तर & स्पष्टीकरण
उत्तर – 1. अरबिंद मोदी और बजरंग दास विश्नोई

स्पष्टीकरण:सीबीडीटी और सीबीईसी में वरिष्ठ आईआरएस अधिकारियों की नियुक्ति
वरिष्ठ नौकरशाह अरबिंद मोदी और बजरंग दास बिश्नोई आयकर विभाग के शीर्ष नीति निर्धारिक निकाय केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड :सीबीडीटी: के सदस्य नियुक्त किये गये जबकि जॉन जोसेफ और तीन अन्य अधिकारी केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड :सीबीईसी :में सदस्य बनाये गये हैं।
*Central Board of Direct Taxes (CBDT)सीबीडीटी
*Central Board of Excise and Customs (CBEC)सीबीईसी
i.सीबीडीटी में एक अध्यक्ष होता है और अधिकतम छह सदस्य हो सकते हैं।
ii. सीबीईसी अप्रत्यक्ष करों के संबंध में शीर्ष नीति निर्धारक समिति है।सीबीईसी में एक अध्यक्ष होता है और अधिकतम छह सदस्य हो सकते हैं।

=================================================================
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय सड़क कांग्रेस (आईआरसी) की 212 वीं बैठक का उद्घाटन कहाँ किया था ?
1. उदयपुर
2. कोच्चि
3. वाराणसी
4. चेन्नई
5. भोपाल
उत्तर & स्पष्टीकरण
उत्तर – 1. उदयपुर

स्पष्टीकरण:गडकरी ने इंडियन रोड्स कांग्रेस का उद्घाटन किया
केन्द्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इंडियन रोड्स कांग्रेस (आईआरसी) की 212वीं मिडटर्म काउंसिल बैठक का औपचारिक उद्घाटन उदयपुर में किया.
i. दो दिनों तक चलने वाली इस बैठक में रोड सेफ्टी, रोड निर्माण में आधुनिक तकनीकों का उपयोग और वेस्ट मेटैरियल के उपयोग को लेकर मंथन किया जा रहा है.
ii.”भारतीय सड़क कांग्रेस”(इंडियन रोड्स कांग्रेस) देश में राजमार्ग इंजीनियरों की सर्वोच्च संस्था है।

=================================================================
हरियाणा सरकार ने किस जिले में 13.68 करोड़ रुपये की कीमत पर एक आधुनिक सजावटी मछली हैचरी स्थापित करने का निर्णय लिया है?
1. अंबाला जिला
2. पानीपत जिला
3. हिसार जिला
4. झज्जर जिला
5. करनाल जिला
उत्तर & स्पष्टीकरण
उत्तर – 4. झज्जर जिला

स्पष्टीकरण:झज्जर में बनेगी देश की सबसे मॉडर्न सजावटी मछली हैचरी
देश-विदेश के लोगों के बीच हमेशा डिमांड में रहने वाली ऑर्नामेंटल फिश (सजावटी मछली) अब हरियाणा में तैयार होंगी। इसके लिए झज्जर में देश का पहला हाईटैक व मॉडर्न हैचरी बनाई जाएगी
i. इस हैचरी पर 13.68 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
ii. झज्जर जिले और चरखी दादरी में लगभग 16000 एकड़ भूमि को मत्स्य पालन के लिये विकसित करने का भी फैसला लिया गया है।
iii. इससे किसानों को न केवल इनकम बढ़ेगी बल्कि सेम के कारण बेकार पड़ी जमीन का भी सदुपयोग हो जाएगा।
iv.साल 2017-18 के दौरान राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 400 हैक्टेयर अतिरिक्त अप्रयुक्त क्षारीय भूमि पर सफेद झींगा उत्पादन किया जाएगा। v. इस योजना के तहत, झींगा उत्पादकों को कुल इकाई लागत का 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा और इसके लिए राज्य सरकार ने 5110 लाख रुपये का प्रावधान किया है।
vi.हरियाणा पहला ऐसा लैड लॉक्ड राज्य बन गया है जहां क्षारीय भूमि पर सफेद झींगा पैदा की जा रही है।

=================================================================
किस राज्य सरकार ने 14 जुलाई, 2017 को प्रदेश में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं?
1. झारखंड
2. छत्तीसगढ़
3. सिक्किम
4. त्रिपुरा
5. बिहार
उत्तर & स्पष्टीकरण
उत्तर – 5. बिहार

स्पष्टीकरण:बिहार में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए,बिहटा हवाई अड्डा का काम जल्द होगा शुरू
14 जुलाई 2017 को बिहार में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
प्रमुख बिंदु:
i. केंद्रीय नागर विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कुमार की मौजूदगी में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं।
ii. क्षेत्रीय संपर्क के तहत बिहार में पूर्णिया, भागलपुर, दरभंगा, सहरसा और वाल्मीकिवनगर को चुना गया है।
iii. मुख्यमंत्री के संवाद कक्ष में हुए कार्यक्रम में राज्य में मौजूद हवाई अड्डों के विकास ए‌वं विस्तार की समीक्षा भी की गयी.
iv. नए ” बिहटा हवाई अड्डे” के लिए 126 एकड़ भूमि अधिग्रहण की गई है।
v. अगले तीन महीनों में 108 एकड़ जमीन एयरपोर्ट आथिरिटी ऑफ इंडिया को स्थानांतरित कर दी जाएगी।

=================================================================
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग (सार्क) के कानून और व्यवस्था (आंतरिक / गृह मामलों) के मंत्रियों की 8 वीं बैठक (11- 13 जुलाई, 2017 )कहाँ आयोजित की गयी थी ?
1. कोलंबो, श्रीलंका
2. काठमांडू, नेपाल
3. नई दिल्ली, भारत
4. काबुल, अफगानिस्तान
5. ढाका, बांग्लादेश
उत्तर & स्पष्टीकरण
उत्तर – 1. कोलंबो, श्रीलंका

स्पष्टीकरण:सार्क के कानून और व्यवस्था के मंत्रियों की 8 वीं बैठक कोलंबो, श्रीलंका में आयोजित की गयी
दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग (सार्क) के कानून और व्यवस्था (आंतरिक / गृह मामलों) के मंत्रियों की 8 वीं बैठक कोलंबो, श्रीलंका में (11- 13 जुलाई, 2017 )आयोजित की गयी थी ।
i.सार्क देशों के भीतर यात्रा करते समय सदस्य देशों के नागरिकों के लिए वीजा प्रसंस्करण को आसान बनाने के लिए सार्क के वीजा छूट स्टिकर योजना के विकास और कार्यान्वयन सहित सार्क देशों से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा हुई।
ii.बैठक में वीजा के उदारीकरण, मादक दवाओं के अवैध व्यापार, मनोवैज्ञानिक पदार्थों और छोटे हथियारों पर चर्चा करने के अलावा आतंकवाद से निपटने के मुद्दे पर ध्यान केंद्रित किया गया ।

=================================================================
अमेरिकी संसद में पारित हुए इस साल के बजट में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने कितने डॉलर की रक्षा नीति पारित की है जिसमें भारत के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है?
1.   $ 521.5 बिलियन
2.   $ 621.5 बिलियन
3.   $ 721.5 बिलियन
4.   $ 821.5 बिलियन
5.   $ 921.5 बिलियन
उत्तर & स्पष्टीकरण
उत्तर – $ 621.5 बिलियन

स्पष्टीकरण:अमेरिकी सदन ने भारत के साथ रक्षा सहयोग पर पारित किया विधेयक
अमेरिकी कांग्रेस में पारित हुए इस साल के बजट में अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने 621.5 बिलियन डॉलर की रक्षा नीति पारित की है. इस नीति में अमेरिका का भारत के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है.
i. भारतीय अमेरिकी सांसद अमी बेरा द्वारा इस संबंध में पेश किए गए इस संशोधन को सदन ने राष्ट्रीय रक्षा प्राधिकरण कानून (एनडीएए) 2018 के भाग के रूप में पारित कर दिया.
ii.यह कानून इस साल एक अक्तूबर से लागू हो जाएगा.

=================================================================
किस एशियाई देश में साओला ( गंभीर रूप से दुनिया के दुर्लभ बड़े स्तनधारों में से एक) प्रजनन के लिए दुनिया के पहले केंद्र का निर्माण किया जा रहा है ?
1. थाईलैंड
2. चीन
3. वियतनाम
4. कंबोडिया
5. लाओस
उत्तर & स्पष्टीकरण
उत्तर – 3. वियतनाम

स्पष्टीकरण:वियतनाम में विश्व का पहला सओला प्रजनन केंद्र बना
साओला प्रजनन के लिए वियतनाम में दुनिया के पहले केंद्र का निर्माण किया जा रहा है .
* साओला (एक जानवर), गंभीर रूप से दुनिया के दुर्लभ बड़े स्तनधारों में से एक है,जो केवल वियतनाम और लाओस के अननाम रेंज में पाया जाता है.
♦ यह केंद्र वियतनाम के थुआ थिएन ह्यू प्रांत में बाख मा राष्ट्रीय उद्यान में स्थित है।

=================================================================
ग्लोबल रिसर्च फर्म इप्सॉस की रिसर्च के मुताबिक, किन दो भारतीय ब्रांड्स को दुनिया के 10 सबसे प्रभावशाली ब्रांडों की लिस्ट में शामिल किया गया है ?
1. पार्ले और रिलायंस जियो
2. एलआईसी ऑफ इंडिया और रिलायंस जियो
3. पतंजलि और पार्ले
4. पतंजलि और रिलायंस जियो
5. पतंजलि और एलआईसी
उत्तर & स्पष्टीकरण
उत्तर – 4. पतंजलि और रिलायंस जियो

स्पष्टीकरण:10 सबसे प्रभावशाली ब्रांड में शामिल हुए पतंजलि और रिलायंस जियो
ग्लोबल रिसर्च फर्म इप्सॉस की रिसर्च के मुताबिकभारत के शीर्ष 10 सबसे प्रभावशाली ब्रांडों की लिस्ट मेंयोगगुरु रामदेव के पतंजली आयुर्वेद, इलेक्ट्रॉनिक प्रमुख सैमसंग और रिलायंस जियो ने अपनी जगह बनाई है. इस सूची में शीर्ष स्थान पर गूगलदूसरे नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट और तीसरे नंबर पर फेसबुक है.
i. स्वदेशी ब्रांड की बात करें, तो पतंजलि चौथे और मुकेश अंबानी की रिलायंस जियो नौवें स्थान पर हैं. दिलचस्प बात यह है कि पतंजलि और रिलायंस जियो ने एक शानदार एंट्री की है क्योंकि एपसॉस के अध्ययन के पिछले संस्करण में ये शामिल नहीं थीं.
ii. Ipsos स्टडी 21 देशों में 100 से अधिक ब्रांड्स का मूल्यांकन करती है.
iii.अध्ययन में 100 से अधिक ब्रांडों का मूल्यांकन करने के लिए ऑनलाइन 1,000 से अधिक भारतीयों को कवर किया जाता है.

=================================================================
आरती सुब्रमण्यम को किस समूह के मुख्य डिजिटल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है ?
1. रिलायंस उद्योग
2. टाटा संस
3. आदित्य बिड़ला समूह
4. अदानी समूह
5. लार्सन एंड टुब्रो
उत्तर & स्पष्टीकरण
उत्तर – 2. टाटा संस

स्पष्टीकरण:टाटा सन्स ने मुख्य डिजिटल अधिकारी के रूप में आरती सुब्रमण्यन को नियुक्त किया
टाटा संस ने आरती सुब्रमण्यम को समूह के मुख्य डिजिटल अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है।
आरती वर्तमान में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) में कार्यकारी निदेशक हैं।

=================================================================
किस को मोंटसेराट के लिए भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में मान्यता दी गई है, जो कि पोर्ट ऑफ स्पेन में स्थित है ?
1. प्रभात रस्तोगी
2. विदिन कटियार
3. बिश्वदीप डे
4. पूर्णेश ठाकुर
5. मिहिर रोहतगी
उत्तर & स्पष्टीकरण
उत्तर – 3.  बिश्वदीप डे

स्पष्टीकरण:श्री बिश्वदीप डे को मोंटसेराट के लिए भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया
त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य में भारत के उच्चायुक्त श्री बिश्वदीप डे को मोंटसेराट के लिए भारत के अगले उच्चायुक्तके रूप में मान्यता दी गई है, जो कि पोर्ट ऑफ स्पेन में स्थित है।
♦ उम्मीद है कि वह जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे ।

=================================================================
निम्नलिखित में से किसे हाल ही में यूनिसेफ ने अपना नया वैश्विक सद्भावना राजदूत नियुक्त किया है ?
1. मनप्रीत खालसा
2. स्वाती नायर
3. नेहा खरे
4. लिली सिंह
5. परमिंदर चड्डा
उत्तर & स्पष्टीकरण
उत्तर – 4. लिली सिंह

स्पष्टीकरण:भारतीय मूल की कनाडाई बेटी लिली सिंह बनीं यूनिसेफ की वैश्विक सद्भावना राजदूत
सुपरवूमैन के नाम से प्रसिद्ध कनाडाई यूट्यूब स्टार भारतीय मूल की कनाडाई अभिनेत्री, कॉमेडियन और लेखिका लिली सिंह को यूनिसेफ ने अपना नया वैश्विक सद्भावना राजदूत नियुक्त किया है ।
i. लिली यूनिसेफ के युथ4चेंज( Youth4change) के लिए चुनी गयी हैं .यह युवाओं के लिए एक कार्यक्रम है जो स्वास्थ्य, स्वच्छता, बाल श्रम और लिंग समानता जैसे मुद्दों पर कार्रवाई करने में अपने साथियों और समुदायों के समर्थन में उन्हें एक साथ लाता है।

=================================================================
रूसी सोयूज़ रॉकेट ने कजाकिस्तान में बैकोनुर कॉस्मोड्रोम से उड़ान भरकर कितने उपग्रहों को तीन अलग-अलग कक्षाओं में तैनात किया ?
1.  53 उपग्रह
2.  63 उपग्रह
3.  73 उपग्रह
4.  83 उपग्रह
5.  93 उपग्रह
उत्तर & स्पष्टीकरण
उत्तर –  73 उपग्रह

स्पष्टीकरण:रूसी सोयूज़ रॉकेट ने 73 उपग्रहों को तीन अलग-अलग कक्षाओं में तैनात किया
14 जुलाई 2017 को, रूसी सोयूज़ रॉकेट ने कजाकिस्तान में बैकोनुर कॉस्मोड्रोम से उड़ान भरकर 73 उपग्रहों को तीन अलग-अलग कक्षाओं में तैनात किया।
i.रूसी अंतरिक्ष एजेंसी, रोजकोसमोस की सहायक कंपनी ग्लैवकोमोस द्वारा उपग्रहों को लॉन्च किया गया था।
ii.सबसे बड़े उपग्रह का नाम कनोपस-वी-आईके Kanopus-V-IK है, जो रूस का एक सरकारी उपग्रह है जो पृथ्वी-दृश्य कैमरों से लैस है, ताकि आपातकालीन प्रतिक्रियादाताओं, फसल प्रबंधकों और पर्यावरण वैज्ञानिकों की सहायता के लिए रंगों में ग्रह को मानचित्रित कर सकें।

=================================================================
रेलवे ने किस एकीकृत मोबाइल ऐप की शुरुआत की है जिसमें कई तरह की यात्री जरूरतों जैसे टिकट बुकिंग, जांच, रेल में साफ-सफाई और भोजन मंगवाने की सुविधाओं को एक ही मंच से पूरा किया जा सकता है ?
1. ‘रेल सारथी’
2. ‘रेल सेवक ‘
3. ‘रेल मित्र ‘
4. ‘रेल हमसफ़र ‘
5. ‘रेल सुविधा ‘
उत्तर & स्पष्टीकरण
उत्तर – 1. ‘रेल सारथी’

स्पष्टीकरण:यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे लाया नया मोबाइल ऐप “सारथी (SAARTHI) “, टिकट बुकिंग के अलावा भी आएगा बड़े काम
रेलवे ने एक एकीकृत मोबाइल ऐप की शुरुआत की है. इस ऐप का नाम रेल सारथी (SAARTHI)है और रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने इसकी शुरुआत की.
* SAARTHI (synergised advanced application rail travel help and information)
i. यह ऐप कई तरह की यात्री जरूरतों जैसे टिकट बुकिंग, जांच, रेल में साफ-सफाई और भोजन मंगवाने की सुविधाओं को एक ही माध्यम पर पूरा करेगा.
ii.मौजूदा समय में विभिन्न सुविधाओं का लाभ देने के लिए रेलवे के कई अलग-अलग ऐप हैं और उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग डाउनलोड करके इसका इस्तेमाल करना पड़ता है.

=================================================================
किस पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर को हाल ही में मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने मानद आजीवन सदस्यता प्रदान की है?
1. सक्लेन मुश्ताक
2. आमिर सोहेल
3. मिस्बाह -उल-हक
4. अत्ता-उर-रहमान
5. सईद अनवर
उत्तर & स्पष्टीकरण
उत्तर – 3.मिस्बाह -उल-हक

स्पष्टीकरण:पाकिस्तान के सबसे सफल कप्तान मिस्बाह उल हक को मेलबर्न क्रिकेट क्लब ने मानद आजीवन सदस्यता प्रदान की
पाकिस्तान के पूर्व टेस्ट कप्तान मिस्बाह उल हक को मेलबर्न क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने अपनी मानद आजीवन सदस्यता से सम्मानित किया है। पाकिस्तान के सबसे सफल टेस्ट कप्तान मिस्बाह को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं को ध्यान में रखते हुए यह सम्मान मिला है।

=================================================================
किस ने ‘गंगा आवाहन- द एपिक टेल ऑफ़ ए हिस्टोरिक स्विम’नामक एक कॉफी टेबल बुक जारी की है ?
1. राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी
2. उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी
3. प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी
4. रक्षा मंत्री अरुण जेटली
5. गृह मंत्री राजनाथ सिंह
उत्तर & स्पष्टीकरण
उत्तर – 4. रक्षा मंत्री अरुण जेटली

स्पष्टीकरण:रक्षा मंत्री ने ऐतिहासिक 2800 किलोमीटर अभियान पर एक किताब जारी की -‘गंगा आवाहन’
रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने ‘गंगा आवाहन- द एपिक टेल ऑफ़ ए हिस्टोरिक स्विम’नामक एक कॉफी टेबल बुक जारी की ।
i.यह गंगा नदी के पूरे भाग को एक बार में तैरने का पहला मानव अभयास था .
ii.इस किताब की भूमिका प्रधान मंत्री द्वारा लिखी गयी है .
iii.भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर परमवीर सिंह ने इस अभियान के तहत गंगा में तैरकर स्वच्छता के प्रति जागरूक करने वाली टीम का नेतृत्व किया था .


=================================================================
15 जुलाई को मनाये गए “विश्व युवा कौशल दिवस” का थीम क्या था ?
1.’Skills for the future of Work’
2.’Skills Inculcation for Sustainable Development’
3.’Skills Inculcation for Inclusive Growth’
4.’Skills for MSME Sector’
5.’Skills for Socio-Economic Growth’
उत्तर & स्पष्टीकरण
उत्तर – 1.’Skills for the future of Work’

स्पष्टीकरण:विश्व युवा कौशल दिवस: 15 जुलाई
विश्व युवा कौशल दिवस हर वर्ष 15 जुलाई को विश्व स्तर पर मनाया जाता है.
i.इस दिन का उद्देश्य युवा कौशल विकास को बढ़ावा देने के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना है.
ii. इस वर्ष 2017 का विषय “Skills for the Future of Work” है.
iii.कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) ने विश्व युवा कौशल दिवस पर कौशल भारत मिशन
 (Skill India Mission)की दूसरी वर्षगांठ मनाई है।
iv. इस अवसर पर 100 जीएसटी प्रशिक्षण केंद्र, 51 प्रधान मंत्री कौशल केंद्र और 100 योग प्रशिक्षण केन्द्रों का उद्घाटन किया गया।

=================================================================
किस को नीयू के लिए भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया है ?
1. संजीव कोहली
2. शर्मन नायक
3. कृष्ण प्रसाद
4. नरेश अग्रवाल
5. ऋषिकेश मेहता
उत्तर & स्पष्टीकरण
उत्तर – 1. संजीव कोहली

स्पष्टीकरण:संजीव कोहली को नीयू के लिए भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में नियुक्त किया गया
संजीव कोहली को नीयू के भारत के अगले उच्चायुक्त के रूप में समवर्ती रूप से मान्यता दी गई है।
प्रमुख बिंदु:
i. संजीव कोहली वर्तमान में न्यूजीलैंड में भारत के उच्चायुक्त हैं।
ii.उम्मीद है कि वह जल्द ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे ।
नीयू के बारे में
♦ राजधानी: अलोफी
♦ मुद्रा: न्यूजीलैंड डॉलर

=================================================================
मुकेश कुमार जैन को किस सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है ?
1. पंजाब नेशनल बैंक
2. ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स
3. देना बैंक
4. एक्सिस बैंक
5. विजय बैंक
उत्तर & स्पष्टीकरण
उत्तर – 2. ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स

स्पष्टीकरण:मुकेश कुमार जैन ओरिएंटल बैंक के एमडी और सीईओ नियुक्त किए गए
केंद्र ने मुकेश कुमार जैन को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया है.
i.उनकी नियुक्ति तीन वर्षों की अवधि के लिए की गयी है.
ii. इस नियुक्ति से पहले, जैन पंजाब एंड सिंध बैंक के कार्यकारी निदेशक थे.

Current affairs on 21st July 2017

Current affairs on 21st July 2017

1. हाल ही में भारत के राष्ट्रपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
Ans.  भारत के राष्ट्रपति के रूप में रामनाथ कोविंद को नियुक्त किया गया है| कोविंद उत्तर प्रदेश से दूसरे दलित राष्ट्रपति है| आर नारायण उत्तर प्रदेश के पहले दलित राष्ट्रपति थे| कोविंद दलित वर्ग के क़ानूनी सहायता ब्यूरो के महामंत्री भी रह चुके है| वर्तमान में कोविंद बिहार के राज्यपाल के पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में “डायरेक्ट्रेट आफ रेवन्यु इंटेलिजेंस : डीआरआइ” के महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
Ans.  “डायरेक्ट्रेट आफ रेवन्यु इंटेलिजेंस : डीआरआइ” के महानिदेशक के रूप में देवी प्रसाद दास को नियुक्त किया गया है| दास भारतीय राजस्व सेवा (कस्टम) के 1985 बैच के अधिकारी है| वर्तमान में दास राजस्व ख़ुफ़िया निदेशालय के कार्यकारी प्रमुख के पद पर कार्यरत है| दास को इनकी विशिष्ठ सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है| “डीआरआइ” काले धन और तस्करी के मामलों की जांच करने वाली देश की प्रतिष्ठित एजेंसी है|

3. एल्स मार्टिनेली कौन थी?
Ans.  एल्स मार्टिनेली एक अनुभवी इतावली अभिनेत्री थी| इन्हें फिल्म ” द इंडियन फाइटर” की महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाना जाता है| इन्होनें 40 से अधिक हॉलीवुड फिल्मों में काम किया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

4. लिऊ शियाओबो कौन थे?
Ans.  लिऊ शियाओबो चीन के विद्रोही नेता थे| इन्होनें सरकार के विरुद्ध लेख लिखा था, इस कारण इन्हें 11 साल की सजा हुई थी| इन्हें शांति के नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था| जेल में रहते हुए नोबल पुरस्कार से सम्मानित होने वाले तीसरे व्यक्ति थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. “सैबर गार्जियन-17” क्या है?
Ans.  “सैबर गार्जियन-17” सयुंक्त सैन्य अभ्यास है| उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) ने सहयोगी सदस्यों एवं साथी राष्ट्रों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास बुल्गारिया में शुरू किया गया है| इसका उद्देश्य भाग लेने वाले देशों की अंतर-क्षमता बढ़ाने और काले सागर क्षेत्र में सुरक्षा और स्थिरता के समर्थन में कार्य करने के लिए संकल्प और तत्परता को प्रदर्शित करना है|

6. “EBLMJ0555-57Ab” क्या है?
Ans.  “EBLMJ0555-57Ab” हाल ही में आकाशगंगा में पाये जाने वाला अभी तक का सबसे छोटा तारा है| यह तारा पृथ्वी के लगभग 600 वर्ष दूर है| इसे दूरबीन के मदद से आसानी से दक्षिणी गोलार्ध से देखा जा सकता है| यह तारा शनि की तुलना में थोडा अधिक बड़ा है और पृथ्वी की तुलना में लगभग 300 गुना अधिक गुरुत्वाकर्षण खींचता है|

7. ‘प्रेसिडेंट्स लेडी’ पुस्तक की लेखिका कौन है?
Ans.  ‘प्रेसिडेंट्स लेडी’ पुस्तक की लेखिका सुश्री संगीता घोष है| इस पुस्तक में श्रीमती सुबरा मुखर्जी के जीवनी पर आधारित है| इस पुस्तक में उनके व्यक्तित्व, संगीत और चित्रकारी के बारें में वर्णन किया गया है| इन्होनें रविन्द्र संगीत को गैर बांग्ला दर्शकों तक पंहुचाने का प्रयास किया था|

8. भारत की पहली सौर ऊर्जा युक्त डीएमयू ट्रेन कहाँ पर शुरू की गई है?
Ans.  भारत की पहली सौर ऊर्जा युक्त डीएमयू ट्रेन दिल्ली-रेवाड़ी रूट पर शुरू की गई है| इसमें 6 कोच है तथा प्रत्येक कोच में 16 पैनल है| सौर ऊर्जा से हर कोच से प्रतिवर्ष 9 लाख टन कार्बन उत्सर्जन और 21 हजार लीटर डीजल बचाया जायेगा|

9. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की स्थापना कब की गई थी?
Ans.  राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की स्थापना 2 जून 2010 में की गई थी| इसके राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में देश में लागू पर्यावरण, जल, जंगल, वायु और जैव विविधता के सभी नियम-कानून आते है| एनजीटी देश में पर्यवार्न संबंधी कानून और संपतियों के नुकसान संबंधी मामलों का निपटारा करता है|

10. विश्व युवा कौशल दिवस कब मनाया जाता ह?
Ans.  विश्व युवा कौशल दिवस प्रतिवर्ष 15 जुलाई को मनाया जाता है| यह दिवस मनाने का उद्देश्य युवाओं को अधिक से अधिक कौशल विकास के प्रति जागरूक करना है, ताकि वे बेहतर अवसरों को तलाश कर रोजगार प्राप्त कर सकें|

Thursday, 20 July 2017

Current affairs on 20th July 2017

Current affairs on 20th July 2017

1. हाल ही में जयपुर मेट्रो के कार्यकारी निदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
Ans.  जयपुर मेट्रो के कार्यकारी निदेशक के रूप में भारतीय रेल अभियांत्रिकी सेवा के अधिकारी अखिलेश कुमार सक्सेना को नियुक्त किया गया है| वर्तमान में अखिलेश जयपुर मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन में महाप्रबंधक के पद पर कार्यरत है| अखिलेश भारतीय रेल सेवा और दिल्ली मेट्रो रेल सेवा के विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके है|

2. हाल ही में ‘ग्रांड ट्रंक रोड’ परियोजना की शुरूआत कहाँ पर की गई है?
Ans.  ‘ग्रांड ट्रंक रोड’ परियोजना की शुरूआत ब्रिटेन में की गई है| यह परियोजना ब्रिटेन ने भारत के विभाजन के 70वीं वर्षगाठ को चिन्हित करने के लिए शुरू की है| इस परियोजना के तहत ब्रिटेन में रह रहे हिंदू और मुस्लिम लोग विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेते है| इस परियोजना का उद्देश्य जिन लोगों ने विभाजन में अपनी जान गंवाई थी, लोगों को उनके इतिहास के बारें में जागरूक करना है|

3. मोहन कृषणन कौन थे?
Ans.  मोहन कृषणन जल विशेषज्ञ थे|कृष्णन कावेरी टेक्निकल सेल (सीटीसी) तथा जल संसाधन विभाग के सलाहकार के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके है| इन्होनें लोक सेवा आयोग की परीक्षा में शीर्ष स्थान हासिल किया था| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

4. लुइज इनेशियो लूला डी सिल्वा कौन है?
Ans.  लुइज इनेशियो लूला डी सिल्वा ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति है| सिल्वा पर साओ पाउलो में एक अपार्टमेंट की खरीद और उसकी संचरना में फेरबदल करने और संपतियों की घोषणा में अनियमितता का दोषी पाया गया है| हाल ही में इन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में 10 साल की सजा सुनाई गई है|

5. हाल ही में डॉ. कलाम स्मृति इंटरनेशनल साइंस एंड स्पेस म्यूजियम कहाँ पर खोला गया है?
Ans.  डॉ. कलाम स्मृति इंटरनेशनल साइंस एंड स्पेस म्यूजियम केरल के तिरुवंतपुरम में खोला गया है| यह म्यूजियम पूर्व प्रेसिडेंट एपीजे अब्दुल कलाम को समर्पित है| इस म्यूजियम में कलाम के दुर्लभ फोटो, रॉकेट, सैटेलाइट के मॉडल उनके लोकप्रिय विचारों का संग्रह प्रदर्शित किया जाएगा।

6. नरेंद्र दामोदरदास मोदी: द मेकिंग ऑफ अ लीजेंड पुस्तक के लेखक कौन है?
Ans.  नरेंद्र दामोदरदास मोदी: द मेकिंग ऑफ अ लीजेंड पुस्तक के लेखक बिन्देश्वर पाठक है| इस पुस्तक में मोदी द्वारा भारत के विकास के लिए किये कार्य तथा उनकी यात्राओं का वर्णन किया गया है|

7. हाल ही में अन्तराष्ट्रीय स्विमिंग फेडरेशन का गठन किस समिति के द्वारा किया गया है?
Ans.  अन्तराष्ट्रीय स्विमिंग फेडरेशन का गठन अन्तराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) द्वारा किया गया है| यह विश्व भर में वाटर स्पोर्ट्स संबंधित आयोजन करता है| यह उन महासंघों में से एक है, जो आईओसी अथवा अन्य अन्तराष्ट्रीय खेल कार्यक्रमों का प्रबंधन करता है| इसका मुख्यालय स्विट्ज़रलैंड में स्थित है| वर्तमान में यह फेडरेशन स्विमिंग, ड्राइविंग, वाटर पोलो एवं ओपन वाटर स्विमिंग के खेल प्रबंधनो को देखता है|

8. हाल ही में फार्मूला वन ग्रां प्री का ख़िताब किसने जीता है?
Ans.  फार्मूला वन ग्रां प्री का ख़िताब मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन ने जीता है| हैमिल्टन ने अपनी घरेलू ग्रां प्री में रिकॉर्ड की बराबरी करने वाली पांचवीं जीत दर्ज की जो उनके कॅरियर की 57वीं जीत है। मर्सीडीज के हैमिल्टन के साथी वालटेरी बोटास दूसरे स्थान पर रहे है।

9. हाल ही में ट्वेल्थ नाइट बोनफायर्स सेलिब्रेशन कहाँ पर मनाया जा रहा है?
Ans.  ट्वेल्थ नाइट बोनफायर्स सेलिब्रेशन आयरलैंड की राजधानी बेलफ़ास्ट में मनाया जा रहा है| यह प्रतिवर्ष 12 जुलाई को बोयने की लड़ाई में डच राजा विलियम तृतीय की जीत की याद में मनाया जाता है। इस लड़ाई में प्रोटेस्टेंट विलियम ने कैथोलिक किंग जेम्स द्वितीय की सेना को हराया था। इसमें टायरों और लकड़ियों से बड़े-बड़े अलाव तैयार किए जाते हैं और इन्हें शाम को जला दिया जाता है। कई बार ये अलाव 100 फुट लंबे भी होते हैं।

10. दिस्कित मठ कहाँ पर स्थित है?
Ans.  दिस्कित मठ लद्दाख की नुब्रा वैली में स्थित है| यह यहां का सबसे पुराना और बड़ा मठ है जिसकी स्थापना 14वीं सदी में हुई थी। प्रतिवर्ष फरवरी में यहां दोसमोचे उत्सव मनाया जाता है।

Wednesday, 19 July 2017

ભારત ના રાષ્ટ્રપતિ ની વિશેષ માહિતી

ભારત ના રાષ્ટ્રપતિ ની વિશેષ માહિતી





 પ્રતિભા પાટિલ : પ્રથમ મહિલા રાષ્ટ્રપ્રમુખ


 જ્ઞાની ઝૈલ સિંહ : દેશના સૌથી ઓછા શિક્ષિત રાષ્ટ્રપતિ


 રાષ્ટ્રપતિની શપથવિધિમાં હાજર રહેલો યુવાન પોતે પણ રાષ્ટ્રપતિ બન્યો



 ભોપાલ સ્ટેટના મુખ્યમંત્રીથી દેશના રાષ્ટ્રપતિ



 ફખરુદ્દીન અલી અહેમદ : લોકશાહીમાં કલંકરૃપ કટોકટીના પ્રસ્તાવને મંજૂરી આપનારા રાષ્ટ્રપતિ



 કે.આર.નારાયણન : બિન-રાજકિય રાષ્ટ્રપતિ



 વડાપ્રધાન પદના દાવેદાર રાષ્ટ્રપતિ બન્યા!



 અબ્દુુલ કલામ : ભારતના સૌથી લોકપ્રિય રાષ્ટ્રપતિ


 નીલમ રેડ્ડી : પ્રથમ બિનહરીફ રાષ્ટ્રપતિ


 ઝાકિર હુસૈન : કુલપતિથી દેશના રાષ્ટ્રપતિ


 આદર્શ શિક્ષક દેશના રાષ્ટ્રપતિ બન્યા

Current affairs on 19th July 2017

Current affairs on 19th July 2017

Imp Current affairs for all competitive exams

1. हाल ही में व्हाइट हाउस के नियामक मामलों की सूचना कार्यालय प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
Ans.  व्हाइट हाउस के नियामक मामलों की सूचना कार्यालय प्रमुख के रूप में भारतीय मूल की अमेरिकी वकील नेओमी राव को नियुक्त किया गया है| नेओमी व्हाइट हाउस कार्यलय के नियमों की देखरेख करेंगी| राव कंजरवेटिव सुप्रीम कोर्ट जज क्लेरेंस थॉमस की पूर्व क्लर्क थी|

2. हाल ही में पहली सदी के रोमन अक्षर लिखे लकड़ी के पटिए कहाँ पर पायें गये है?
Ans.  पहली सदी के रोमन अक्षर लिखे लकड़ी के पटिए इंग्लैंड के हैड्रियन या रोमन वॉल के पास लड़की के 25 पटीए पाये गये है| इन पर रोमन भाषा के अक्षर उकेरे हुए हैं। पहली सदी के इन पटियों में एक पत्र भी है जिसमें रोमन सैनिक ने छुट्‌टी पर जाने का आवेदन लिखा हुआ है।

3. हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
Ans.  भारतीय क्रिकेट टीम के कोच के रूप में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर रवि शास्त्री को नियुक्त किया गया है| जहीर खान को गेंदबाजी कोच तथा द्रविड़ को बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया गया है|

4. अबु बकर अल-बगदादी कौन था?
Ans.  अबु बकर अल-बगदादी इस्लामिक स्टेट ऑफ़ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) का अध्यक्ष था| बगदादी ने इराक के मोसुल शहर में एक प्राचीन मस्जिद में अपनी सल्तनत की घोषणा की थी| अमेरिका ने इसे मोस्ट वांटेड लिस्टन में डाल रखा था| इसे पकड़ने पर या फिर इसको मारने पर अमेरिका ने 25 मिलियन डॉलर का इनाम घोषित कर रखा था| हाल ही में अमेरिका द्वारा इसके मृत्यु की घोषणा की गई है|

5. गोपालकृष्ण गांधी कौन है?
Ans.  गोपालकृष्ण गांधी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के पौत्र है। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका में भारतीय राजनयिक रह चुके हैं।हाल ही में कांग्रेस सहित 18 विपक्षी दलों ने गोपालकृष्ण गांधी को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है|

6. ‘थाड” क्या है?
Ans.  ‘थाड” मिसाइल भेदने वाली प्रणली ‘टर्मिनल हाई ऐल्टीत्यूड एरिया डिफेंस’ है| इसका निर्माण छोटी, माध्यम और मध्यवर्ती दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों को उनकी उडान के अंतिम चरण में भेदने के लिए किया गया है| हाल ही अमेरिका द्वारा ‘थाड’ का सफल परिक्षण किया गया है|

7. स्पेशल इकॉनामिक जोन (एसईजेड )क्या है ?
Ans.  निर्यात को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा स्थापित किए जाने वाले आर्थिक क्षेत्रों को स्पेशल इकॉनामिक जोन कहा जाता है। एसईजेड से होने वाले निर्यात पर कस्टम ड्यूटी, एक्साइज ड्यूटी, आयकर , मिनिमन अल्टरनेट टैक्स, डिविडेंड डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स कुछ भी नहीं लगता है।

8. शफीकुल्लाह शफाफ का संबंध किस खेल से है?
Ans.  शफीकुल्लाह शफाफ का संबंध क्रिकेट से है| शफाफ अफ़ग़ानिस्तान टीम में विकेटकीपर और बल्लेबाज के तौर पर खेलते है| शफाफ अफ़ग़ानिस्तान की और से अन्तराष्ट्रीय टी20 मैच खेल चुके है| इन्होनें वर्ष 2015 का विश्व कप भी खेला है| हाल ही में शफाफ ने टी20 में दोहरा शतक लगाया है| शफाफ टी20 में दोहरा शतक लगाने वाले विश्व के पहले खिलाडी है| इन्होने इस मैच में 71 गेंदों में 214 रन पारी में 21 छक्के और 16 चौके लगाये है|

9. हाल ही में वर्ल्ड बॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूबीओ) वेल्टरवेट का ख़िताब किसने जीता है?
Ans.  वर्ल्ड बॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूबीओ) वेल्टरवेट का ख़िताब जेफ़ हॉर्न ने जीता है| वर्ल्ड बॉक्सिंग ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूबीओ) वेल्टरवेट के मुकाबले में जेफ़ हॉर्न ने विश्व चैम्पियन फिलीपिंस के मैनी पैक्के को हारकर यह ख़िताब जीता है| उन्होंने यह मुकाबला सर्वसम्मति (यूनेनिमस पॉइंट्स डिसिजन) के आधार पर जीता है|

10. हाल ही में क्लिफ वॉल रेस किसने जीती है?
Ans.  क्लिफ वॉल रेस रूस के क्लाइंबर लिन ने जीती है| लिन ने यह रेस 500 फीट ऊंची चोटी पर 32 मिनट 28 सेकंड में चढ़कर जीती है। 90 डिग्री की इस चोटी पर चढ़ने के लिए रस्सी और हुक का सहारा लिया जा सकता है। हुन्नान की इस चोटी पर सामान्य समय में चढ़ाई प्रतिबंधित है।