Pages

Thursday, 13 July 2017

Current affairs on 13th July 2017

Current affairs on 13th July 2017

1. हाल ही में इंडोनेशिया में भारत के राजदूत के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
Ans  इंडोनेशिया में भारत के राजदूत के रूप में प्रदीप कुमार रावत को नियुक्त किया गया है| रावत 1990 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी है| वर्तमान में रावत विदेश मामलों के मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में किस राज्य में सुपर 30 योजना शुरू की गई है?
Ans  उत्तराखंड में सुपर 30 योजना शुरू की गई है| इस योजना के तहत तीस मेघावी छात्र-छात्राओं को आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश तथा सिविल सेवा जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के इच्छुक छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क कोचिंग करवाई जायेंगी|

3. हाल ही में जीएसटी कॉल सेंटर कहाँ पर खोला गया है?
Ans  जीएसटी को लेकर लोगों की पूछताछ के लिए झारखंड में भारत का पहला कॉल सेंटर खोला गया है| इस कॉल सेंटर में पंजीकरण, डिजिटल हस्ताक्षर, ओटीपी, विभिन्न वस्तुओं पर टैक्स दरों, चालान और लेखा पर जानकारी दी जायेगी|

4. भारत-आसियान संबंधो पर दिल्ली संवाद का विषय क्या रखा गया है?
Ans  भारत-आसियान संबंधो पर दिल्ली संवाद का विषय “आसियान-इंडिया रिलेशन्स: चार्टिंग द कोर्स फॉर नेक्स्ट 25 इयर्स” रखा गया है| यह भारत-आसियान संबंधो का नौवा संस्करण है, जिसे दिल्ली में आयोजित किया गया है| इसका संवाद का मुख्य उद्देश्य राजनितिक, रणनीतिक और आर्थिक सहयोग बढ़ाना है|

5. सीमेंस एजी क्या है?
Ans  सीमेंस एजी यूरोपी का सबसे बड़ा जर्मन इंजीनियरिंग समूह है| इसका अन्तराष्ट्रीय मुख्यालय बर्लिन, म्यूनिख और जर्मनी के अरलैंगेन में स्थित है| इसका उद्देश्य हार्ड वेयर और सॉफ्टवेर उत्पादों का एक व्यापक पोर्टफोलियो प्रदान करना है| हाल ही में सीमेंस ने भारत के मुंबई में अपनी पहली डिजिटल फैक्ट्री खोली है|

6. एवियन इन्फ्लूएन्जा बीमारी को किस नाम से जाना जाता है?
Ans  एवियन इन्फ्लूएन्जा बीमारी को बर्ड फ्लू के नाम से जाना जाता है| बर्ड फ्लू पक्षियों की एक संक्रामक बीमारी है| हाल ही में भारत ने खुद को इस बीमारी से मुक्त घोषित किया है|

7. मनप्रीत कौर का संबंध किस खेल से है?
Ans  मनप्रीत कौर का संबंध गोला फेंक से है| हाल ही में मनप्रीत कौर ने एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की गोला फ्रेंक प्रतियोगिता में 18.28 मीटर गोला फेंककर स्वर्ण पदक जीता है|

8. राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?
Ans  राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) का मुख्यालय दिल्ली में स्थित है| यह गृह मंत्रालय के अधीन कार्यरत है| इसकी स्थापना 2006 में की गई थी|वर्तमान में इसमें 13,000 से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत है| यह बटालियन देश भर में 9 विभिन्न स्थानों पर तैनात रहती है| इसे उन स्थानों पर रखा जाता है, जहाँ पर आपदा आने की संभावनाएँ ज्यादा होती है|

9. अलजीरिया में स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है?
Ans  अलजीरिया में स्वतंत्रता दिवस प्रतिवर्ष 5 जुलाई को मनाया जाता है| अलजीरिया को 5 जुलाई 1962 में फ़्रांस से आजादी मिली थी| हाल ही में आजादी के समारोह में इस बार सैन्य परेड करवाई गई है| क्योकि 1989 में इस्लामिक विद्रोहियों से देश की सुरक्षा को खतरे के देखते हुए परेड बंद करा दी गई थी।

10. विश्व जूनोसेस दिवस कब मनाया जाता है?
Ans  विश्व जूनोसेस दिवस प्रतिवर्ष 6 जुलाई को मनाया जाता है| यह दिवस जूनोटिक रोगों पर जागरूकता पैदा करने के लिए, उन्हें कैसे रोका जा सकता है और जब उजागर हो तो क्या कार्रवाई की जाये उद्देश्य से मनाया जाता है| जूनोसेस ऐसी बीमारियां है, जो जानवरों से मनुष्यों को प्रेषित हो सकती है|

No comments:

Post a Comment