Pages

Saturday, 15 July 2017

Current affairs on 15th July 2017

Current affairs on 15th July 2017

Imp current affairs for all competitive exams...

1. हाल ही में न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास के प्रमुख के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
Ans  न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास के प्रमुख के रूप में संदीप चक्रवर्ती को नियुक्त किया गया है| यह विदेश में सबसे व्यस्त भारतीय राजनयिक मिशनों में से एक है| वर्तमान में संदीप पेरू में भारत के राजदूत के पद पर कार्यरत है| इससे पहले संदीप ढाका में भारत के उप उच्चायुक्त के पद पर कार्यरत थे|

2. हाल ही में जारी की गई वैश्विक साइबर सुरक्षा सूचकांक में भारत को कौनसा स्थान दिया गया है?
Ans  वैश्विक साइबर सुरक्षा सूचकांक में भारत को 0.683 स्कोर के साथ 23वां स्थान दिया गया है| वैश्विक साइबर सुरक्षा सूचकांक संयुक्त राष्ट्र की दूरसंचार एजेंसी है| यह सूचकांक विश्व के देशों की साइबर सुरक्षा की प्रतिबद्धता को दर्शाता है| इस सूची में सिंगापुर को 0.925 के स्कोर के साथ पहला स्थान दिया गया है|

3. हाल ही में “एलीवेट 100” योजना किस राज्य में शुरू की गई है?
Ans  “एलीवेट 100” योजना कर्नाटक में शुरू की गई है| इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य राज्य में 100 सबसे नवीन स्टार्ट उप की पहचान करना है, ताकि उन्हें सफलता के अगले स्तर तक ले जाया जा सके| यह योजना कर्नाटक बायोटेक्नोलॉजी एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सर्विसेज (KBITS) के द्वारा शुरू की गई है|

4. हाल ही में ‘सुरक्षित बचपन सुरक्षित भारत’ अभियान की शुरुआत किसने की है?
Ans  ‘सुरक्षित बचपन सुरक्षित भारत’ अभियान की शुरुआत कैलाश सत्यार्थी ने की है| इसके तहत देशभर में धर्म गुरुओं के साथ मिलकर बाल यौन शोषण, तस्करी और बच्चों के खिलाफ बढती हिंसा के लिए लोगों को जागरूक करना है| कैलाश सत्यार्थी को देश में बढ़ते यौन शोषण अपराधों के रोकथाम के महत्वपूर्ण कार्यों केलिए नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है|

5. जी-20 क्या है?
Ans  जी-20 विश्व की 20 प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के वित्त मंत्रियों और केन्द्रीय बैंक के गवर्नर्स का एक संगठन है| यह विश्व की दो तिहाई आबादी और विश्व की 85 फीसदी जीडीपी का प्रतिनिधित्व करते है| इस संगठन में 19 देश और यूरोपीय संघ शामिल है| हाल ही में जी-20 सम्मेलन जर्मनी के हैम्बर्ग में आयोजित किया जा रहा है|

6. विंडसर टावर कहाँ पर स्थित है?
Ans  विंडसर टावर न्यूयॉर्क में स्थित है| इसे 1927 में बनना शुरू किया गया था। 1927 में यह बनना शुरू हुआ था। विंडसर टावर दुनिया की पहली गगनचुंबी इमारत थी। इस इमारत की 26 मंजिलों में 764 कॉम्प्लेक्स हैं।

7. विश्व की सबसे बड़ी बौद्ध यूनिवर्सिटी कहाँ पर स्थित है?
Ans  विश्व की सबसे बड़ी बौद्ध यूनिवर्सिटी चीन में स्थित है| इस यूनिवर्सिटी में 3 हजार भिक्षु करीब 9 हजार तिब्बती छात्रों को पढ़ाते हैं। 1980 में बनी यूनिवर्सिटी में टीवी पर प्रतिबंध है। हाल ही में चीनी सरकार द्वारा घनी आबादी का हवाला देकर बुलडोजर चलाया जा रहा है|

8. हाल ही में बास्क रूरल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप कहाँ पर आयोजित की जा रही है?
Ans  बास्क रूरल स्पोर्ट्स चैंपियनशिप स्पेन में आयोजित की जा रही है| इस प्रतियोगिता में लकड़ी काटना, पत्थर उठाना, उनमें छेद करना तथा घोड़ागाड़ी उठाना, पत्थर खींचना, रस्साकशी, वजन उठाना, पत्थर उछालना, रस्सी पकड़कर चढ़ना भी शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में पुरुषों के अलावा महिलाएं भी हिस्सा लेती हैं। दोनों के अलग-अलग वजन वर्ग होते हैं। 2006 में यहां की सरकार ने 18 खेलों को बास्क स्पोर्ट्स चुना। इनमें सट्टेबाजी वैध है। 19वीं और 20वीं सदी में मछुआरों और किसानों ने रोजाना किए जाने वाले काम को खेल का रूप दिया गया था। तभी से बास्क रूरल स्पोर्ट्स की शुरुआत की गई है। ये पारंपरिक खेल स्पेन के अलावा फ्रांस और अमेरिका में भी खेला जाता हैं। इस प्रतियोगिता के विजेता को बैरेट (एक प्रकार की कैप) दी जाती है, जिस पर चैंपियन लिखा होता है।

9. हाल ही में किज कु खेल कहाँ पर आयोजित किया जा रहा है?
Ans  किज कु खेल कजाख्स्तान में आयोजित किया जा रहा है| इस खेल को किसिंग गेम के नाम से भी जाना जाता है| इस खेल में पहले महिला घोड़ा दौड़ाना शुरू करती है और जब वह पुरुष को पीछे छोड़ दे तो पुरुष भी घुड़सवारी शुरू कर देता है। रेस खत्म होने पर अगर लड़का लड़की को पीछे छोड़ दे तो फिनिश लाइन से पहले ही वह उसे किस कर लेता है जिससे उसकी जीत पक्की हो जाती है लेकिन अगर लड़का उसे पकड़ पाए तो दोबारा स्टार्टिंग लाइन की ओर जाता है। इस दौरान लड़की हाथ में पकड़ी छड़ी उसे मारकर अपनी जीत दर्ज कराती है।

10. वैश्विक माफ़ी दिवस कब मनाया जाता है?
Ans  वैश्विक माफ़ी दिवस प्रतिवर्ष 7 जुलाई को मनाया जाता है| यह गलतियों को माफ़ करने का करने का दिन होता है| सबसे पहले यह दिन ईसाईं दूतावास के द्वारा 1994 में मनाया गया था|

No comments:

Post a Comment