Sunday 22 October 2017

Current affairs on 17th October 2017

Current affairs on 17th October 2017


1. हाल ही में असम के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
असम के राज्यपाल के रूप में जगदीश मुखी को नियुक्त किया गया है| जगदीश मुखी दिल्ली के काफी अनुभवी नेता माने जाते है| मुखी दिल्ली सरकार में वित्त, योजना, उत्पाद, शुल्क कर के साथ-साथ उच्च शिक्षा मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं| मुखी को दिल्ली विधानसभा में दो बार बेस्ट एमएलए पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है| मुखी को देश के सर्वश्रेष्ठ प्लानिंग मिनिस्टर के रूप में भी सम्मानित भी किया जा चुका है| मुखी ने ‘कंपनी लॉ एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस’ नामक एक पुस्तक भी लिखी है|

2. हाल ही में अंडमान व निकोबार के उप-राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
अंडमान व निकोबार के उप-राज्यपाल के रूप में एडमिरल देवेंद्र कुमार जोशी को नियुक्त किया गया है| देवेंद्र जोशी भारत के 21वें नेवी चीफ और भारतीय नौसेना के 19वें भारतीय कमांडर भी रह चुके हैं| आईएनएस सिंधुरत्न दुर्घटना व इससे पहले हुई कई सिलसिलेवार दुर्घटनाओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इन्होनें 26 फरवरी 2014 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था| देवेंद्र जोशी ऐसा करने वाले भारत के पहले नौसेनाध्यक्ष हैं| जोशी ने सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग में 1996 से 1999 के दौरान रक्षा सलाहकार के रूप में भी सेवाएं दी है| इन्हें नौसेना मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल और युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित किया जा चुका है| जोशी विमानवाहक पोत ‘आईएनएस विराट’, गाइडेड मिसाइल विनाशक ‘रणवीर’ और ‘आईएनएस कुठार’ की कमान भी संभाल चुके हैं|

3. हाल ही में भारत ने किन दो देशों की सीमा पर जांच-चौकियां खोली गई है?
भारत ने म्यांमार और बांग्लादेश की सीमा पर जांच-चौकियां खोली गई है| यह पूर्वी देशों के साथ निकटता को दर्शाता है| मिजोरम के लॉन्गत्लाई जिले में जोरिनपुई जांच चौकी को आव्रजन जांच चौकी बनाया गया है, जहां से लोग वैध यात्रा दस्तावेजों के साथ म्यांमार से भारत में आ सकते है और भारत से म्यांमार जा सकते है| मिजोरम के लॉन्गत्लाई जिले में कावरपुइचुह जांच को अधिकृत आव्रजन जांच चौकी घोषित किया गया है| यहां से लोग वैध यात्रा दस्तावेजों के साथ बांग्लादेश से भारत में आ सकते है तथा भारत से बांग्लादेश में जा सकते है|

4. “नेशनल एकेडमी ऑफ़ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन” क्या है?
“नेशनल एकेडमी ऑफ़ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन” अमेरिकी कांग्रेस द्वारा स्थापित एक स्वतंत्र, गैर-लाभकारी और गैर-दलीय संस्थान है| हाल ही में इसमें फेलौ के रूप में भारतीय शिक्षाविद् प्रजापति त्रिवेदी को चुना गया है| त्रिवेदी इस संस्थान में फेलौ के रूप में चुने जाने वाले पहले भारतीय है| इस संस्थान की शुरुआत 1967 में की गई थी|

5. सौम्या स्वामीनाथन कौन है?
सौम्या स्वामीनाथन एक भारतीय बाल रोग विशेषज्ञ और नैदानिक वैज्ञानिक है, जो कि तपेदिक पर अपने कार्य के लिए जानी जाती है| वर्तमान में सौम्या स्वास्थ्य भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के स्वास्थ्य शोध विभाग की सचिव के पद पर कार्यरत है| हाल ही में सौम्या को संयुक्त राष्ट्र के एक उच्च स्तरीय समूह में नियुक्त किया गया है। यह समूह संगठन दुनिया भर में रोगाणुरोधी कार्यक्रम के लिए कार्य करेगा तथा यह समूह अनुभव साझा करने के साथ ही समन्वय का कार्य भी करेगा। इन्हें कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है|

6. हाल ही में ‘बॉक्सर ऑफ ईयर’ पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
‘बॉक्सर ऑफ ईयर’ पुरस्कार से एंथनी जोशुआ को सम्मानित किया गया है| जोशुआ ने इसी वर्ष अप्रैल में यूक्रेन के व्लादिमीर क्लिश्चको को 11वें राउंड में हराकर डब्ल्यूबीए (सुपर) हैवीवेट का खिताब जीता था। इससे पहले इन्होनें पिछले साल अगस्त में एरिक मोलिना को हराकर आईबीएफ खिताब का बचाव किया था।

7. हाल ही में वूशु वर्ल्ड चैंपियनशिप में किस भारतीय खिलाडी ने गोल्ड मेडल जीता है?
वूशु वर्ल्ड चैंपियनशिप में पूजा कादियान ने गोल्ड मेडल जीता है| पूजा वूशु वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय खिलाडी है| पूजा ने 75 किलोग्राम वर्ग के वूशु वर्ल्ड चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में रूस की इवजिनिया स्टेपानोवा को हराकर गोल्ड जीता है| पूजा ने सेमीफाइनल में मिस्र की हेबा अब्देलकदर सालेह को 2-0 से हराया था।

8. “विकिलीक्स” वेबसाइट कब शुरू की गई थी?
“विकिलीक्स” वेबसाइट 4 अक्टूबर 2006 में शुरू की गई थी| यह साइट गोपनीय रूप से भेजे जाने वाले संवेदनशील दस्तावेजों को प्रकाशित करती है| ये दस्तावेज किसी सरकार के, कम्पनी के, संस्था के या किसी धार्मिक संगठन के हो सकते है| यह दस्तावेज को लीक करके उपलब्ध करवाने वाले व्यक्ति या स्त्रोत की जानकारी गुप्त रखी जाती है| इसके संस्थापक ऑस्ट्रेलिया के इंटरनेट एक्टिविस्ट जूलियन असांज हैं, जो एक कंप्यूटर प्रोग्रामर और हैकर थे। साइट ने बहुत से खुलासे किए थे जिनसे अमेरिका से लेकर भारत तक हलचल मच गई थी। गोपनीय दस्तावेज उजागर करने से जूलियन असांज पर गिरफ्तारी की तलवार लटकने लगी थी। उनके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस और दुष्कर्म का मामला दर्ज है। वर्तमान में इन्होनें इक्वाडोर के दूतावास में शरण ले रखी है।

9. हाल ही में मिड ऑटम फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
मिड ऑटम फेस्टिवल चीन में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल ल्यूनर कैलेंडर के आठवें महीने के 15वें दिन मनाया जाता है| इस फेस्टिवल में मूनकेक बनाए जाते है, जिसके कारण से मून फेस्टिवल भी कहा जाता है|

10. ‘स्काला दि तुर्ची’ कहाँ पर स्थित है?
‘स्काला दि तुर्ची’ इटली में स्थित है| इसे व्हाइट माउंटेन भी कहा जाता है| यह सफेद चट्टान है, जिस पर समुद्र का पानी टकराने के कारण सीढियाँ बन गई है| यह मुलायम चूना पत्थर की चट्‌टान है, जो सफेद संगमरमर जैसी दिखती है।

Tuesday 17 October 2017

Current affairs on 15-16 October 2017

Current affairs on 15-16 October 2017








1. हाल ही में तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में बनवारी लाल पुरोहित को नियुक्त किया गया है| बनवारी लाल पुरोहित महाराष्ट्र के विदर्भ जिले के जाने-माने नेता है। वे तीन बार नागपुर लोकसभा सीट से सांसद चुने जा चुके है।बनवारी लाल पुरोहित राज्य मंत्री पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके है| बनवारी लाल वर्तमान में असम के राज्यपाल पद पर कार्यरत है|

2. हाल ही में मेघालय के राज्यपाल के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
मेघालय के राज्यपाल के रूप में गंगा प्रसाद को नियुक्त किया गया है| गंगा प्रसाद चौरसिया राजनीति के गलियारे में गंगा बाबू के नाम से प्रसिद्ध हैं। गंगा प्रसाद बिहार बीजेपी के महामंत्री भी रह चुके हैं| वतर्मान में गंगा प्रसाद बिहार राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा, बिहार राज्य खाद्यान्न व्यवसायी संघ, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन और अखिल भारतीय चौरसिया महासभा जैसे संगठनों में सक्रिय है| बिहार से राज्यपाल बनने वाले गंगा प्रसाद तीसरे भाजपाई हैं| इन्होनें आपातकाल के समय पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य किये थे|

3. “नोबल पुरस्कार” क्या है?
“नोबल पुरस्कार” शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है| यह पुरस्कार नोबल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबल याद में 29 जून 1900 में शुरू किया गया था| अल्फ्रेड नोबल ने 355 अविष्कार किए जिनमें डायनामाइट का अविष्कार भी शामिल है| अल्फ्रेड नोबल की इच्छा थी कि उनकी संपति में से प्रत्येक वर्ष उन लोगों को सम्मानित किया जाए जिनका काम मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी पाया जाता है| इसका उद्देश्य नोबल पुरस्कारों का आर्थिक रूप से संचालन करना है|

4. गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय क्या है?
गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय एक संगठन है| यह रक्षा उत्पादन, रक्षा मंत्रालय विभाग के अधीन है| इस संगठन की स्थापना 1957 में की गई थी| यह संगठन हथियारों, गोला-बारूद, उपकरणों और भंडार सशस्त्र बलों के लिए आपूर्ति की पूरी रेंज के लिए गुणवत्ता आश्वासन कवर प्रदान करता है|

5. हाल ही में चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से किन्हें सम्मानित किया गया है?
चिकित्सा क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से तीन अमेरिकी वैज्ञानिकों जेफ्री सी. हॉल, माइकल रॉसबाश और माइकल डब्ल्यू यंग को सम्मानित किया गया है| इन्हें यह पुरस्कार ह्यूमन बायोलॉजिकल क्लॉक (आंतरिक जैविक घडी) पर शोध के लिए दिया गया है| इन वैज्ञानिकों द्वारा की गई खोज से प्रमाणित किया गया है कि मनुष्य शरीर को उचित नींद की आवश्यकता क्यों पड़ती है| इन वैज्ञानिकों ने यह भी साबित किया कि जीन उस प्रोटीन को परिवर्तित करने का काम करते है, जो रात के समय कोशिका में जम जाती है और फिर दिन के समय बहुत ही छोटा आकार ले लेती है|

6. हाल ही में SASTRA रामानुजन पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
SASTRA रामानुजन पुरस्कार से मैरीना विएजोवस्का को सम्मानित किया गया है| मैरीना को यह पुरस्कार डायमेंशन 8 के प्रसिद्ध, स्फीयर पैकिंग की समस्या के तेजस्वी और सुरुचिपूर्ण समाधान के लिए सम्मानित किया गया है| यह पुरस्कार युवा गणीतज्ञों द्वारा श्रीनिवास रामानुजन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों के महत्वपूर्ण कार्य के लिए दिया जाता है|

7. हाल ही में अशुरा फेस्टिवल कहाँ पर मनाया जा रहा है?
अशुरा फेस्टिवल बगदाद में मनाया जा रहा है| यह फेस्टिवल मुहर्रम के 10वें दिन मनाया जाता है| यह फेस्टिवल पैगंबर मोहम्मद के पोते इमाम हुसैन की मौत का शोक मनाया जाता है, जिन्हें इस लड़ाई में मार दिया गया था|

8. अमेरिका में ‘थैंक्स गिविंग डे” का ऐलान कब किया गया था?
अमेरिका में ‘थैंक्स गिविंग डे” का ऐलान 3 अक्टूबर 1863 में किया गया था| अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने 1863 में संयुक्त सेना की गॅटीस्बर्ग में महत्वपूर्ण जीत के बाद थैंक्स गिविंग डे की घोषणा की गई थी| लिंकन के कहा था, कि प्रतिवर्ष नवंबर के चौथे गुरुवार को “थैंक्स गिविंग डे” पर राष्ट्रीय अवकाश रहेगा|

9. चीन में राष्ट्रीय दिवस कब मनाया जाता है?
चीन में राष्ट्रीय दिवस प्रतिवर्ष 1 अक्टूबर को मनाया जाता है| हाल ही में चीन ने 68वां राष्ट्रीय मनाया है| चीन में राष्ट्र ध्वज फहराते हुए देखना चीन का राष्ट्रीय दिवस मनाने का तरीका है| हाल ही में चीन के नए कानून के मुताबिक राष्ट्रगान को अब सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी गाया जा सकेगा|

10. रेबीज दिवस कब मनाया जाता है?
रेबीज दिवस प्रतिवर्ष 28 सितंबर को मनाया जाता है| यह दिवस लुइस पाश्चर की पुण्यतिथि के रूप में मनाया जाता है| यह दिवस विश्व में रेबीज से रक्षा और बचाव के लिए जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है|

Tuesday 3 October 2017

Current affairs on 1st and 2nd October 2017

Current affairs on 1st and 2nd October 2017





1. हाल ही में किस देश ने भारतीय योग विशेषज्ञों पर डाक टिकट जारी किये है?
जापान ने भारतीय योग विशेषज्ञों पर डाक टिकट जारी किये है| जापानी डाक विभाग ने कोलकाता के योग विशेषज्ञ श्री बिष्णु चरण घोष और उनके परिवार के सदस्यों पर डाक टिकट जारी किये है| जापान में पहली बार किसी योग एक्सपर्ट को लेकर डाक टिकट जारी किये है| यह डाक टिकट विष्णु चरण घोष, उनके बेटे विश्वनाथ घोष, उनकी पुत्री करुणा घोष, और उनके ससुर आशुतोष घोष पर जारी किये गये है| यह डाक टिकट योग के बारे में जागरूकता फ़ैलाने में उनके योगदान के सम्मान में जारी किये गये है| बिष्णु चरण गोश एक बंगाली बॉडीबिल्डर और योग विशेषज्ञ थे|

2. हाल ही में विश्व की सबसे तेज कमर्शियल बुलेट ट्रेन किस देश में चलाई जायेगी?
विश्व की सबसे तेज कमर्शियल बुलेट ट्रेन चीन में चलाई जायेगी| यह ट्रेन 350 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से दौड़ेगी| 2008 में चीन में 350 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से चलने वाली ट्रेन शुरू की गई थी, लेकिन बाद में हादसों की वजह से गति को 250-300 कर दिया गया था।

3. “कलकरी” क्या है?
“कलकरी” भारतीय नौसेना की स्कॉर्पिन सीरिज की पहली पनडुब्बी है| ये पनडुब्बी लेटेस्ट फीचर्स से लैस है| यह पनडुब्बी दुश्मनों की नजरों से बचकर सटीक निशाना लगा सकती है| इन पनडुब्बीयों को फ़्रांसिसी नौसेना और उर्जा कंपनी ने डिजाईन किया है| यह पनडुब्बी एंटी-शिप मिसाइल तकनीक से लैस है| यह पनडुब्बी लेटेस्ट तकनीक की वजह से ज्यादा शोर नही करती है| यह पनडुब्बी टारपीडो और ट्यूब तरीके से एंटी-शिप मिसाइल का इस्तेमाल कर सकती है|

4. शकीला कौन थी?
शकीला 1950-60 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री थी| इनका वास्तविक नाम “बादशाहजहाँ” था| इन्हें गुरु दत्त की फिल्म आर-पार और सी.आई.डी में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाना जाता है| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

5. एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी कौन थी?
एम.एस. सुब्बुलक्ष्मी कर्नाटक की गायिका थी| इन्हें दक्षिण भारत की लता मंगेशकर भी कहा जाता था| सुब्बुलक्ष्मी भारत रत्न तथा रमन मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित होने वाली पहली भारतीय संगीतकार थी| रमन मैगसेसे पुरस्कार को एशिया का नोबल पुरस्कार भी माना जाता है| हाल ही में सुब्बुलक्ष्मी के जन्मशती के अवसर पर स्मारक सिक्के जारी किये गये है|

6. ‘द फॉरगटन गाँधी” पुस्तक के लेखक कौन है?
‘द फॉरगटन गाँधी” पुस्तक के लेखक बर्टिल फाक है| यह पुस्तक फिरोज गाँधी की जीवनी पर आधारित है| इस पुस्तक में लिखा है कि फिरोज गांधी देश के पहले व्हिसलब्लोअर थे। फिरोज गांधी परिवार के प्रमुख व्यक्ति थे, शुरू से ही वे वंशवाद की राजनीति के खिलाफ रहे थे।

7. हाल ही में वार्षिक नानसेन पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया है?
वार्षिक नानसेन पुरस्कार से जनाह मुस्तफा को सम्मानित किया गया है| मुस्फ्ता को यह पुरस्कार बोको हराम द्वारा अपहरण किये गए 100 से अधिक स्कूली बच्चों की रिहाई में महत्पूर्ण भूमिका निभाने के लिए दिया गया है| मुस्तफा लंबे समय से चल रहे संघर्ष से प्रभावित बच्चों की सहायता भी करते है|

8. नेशनल जियोग्राफिक मैग्जीन का प्रकाशन कब शुरू किया गया था?
नेशनल जियोग्राफिक मैग्जीन का प्रकाशन अमेरिका में 22 सितंबर 1888 में शुरू किया गया था| यह एक मंथली मैगज़ीन है| इसमें विज्ञान, भूगोल, इतिहास और विश्व शांति संस्कृति के विषयों पर सामग्री का प्रकाशन होता है| इस मैगज़ीन को नेशनल जियोग्राफिक सोसायटी प्रकाशित करती है, जो अपने विषय विशेषज्ञों को दुनिया के विभिन्न कोनों में भौगोलिक परिस्थितियों के अध्ययन के लिए भेजती है। पत्रिका में पूरी तरह रंगीन और आकर्षक फोटो के साथ अपने विश्लेषण छापती है। वर्तमान में यह मैगज़ीन 40 भाषाओं के साथ नेशनल जियोग्राफिक की 67 हजार प्रतियाँ प्रति महीने प्रकाशित होती है| इसमें अमेरिका की 35 लाख प्रसार संख्या भी शामिल है|

9. सरदार सरोवर बांध कहाँ पर स्थित है?
सरदार सरोवर बांध नर्मदा नदी पर स्थित है| यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा बांध है| इसकी ऊंचाई 163 मीटर है| कुल लागत के हिसाब के यह भारत की सबसे बड़ी परियोजना है| इस परियोजना का उद्देश्य किसानों और विभिन्न गांवों तथा कस्बों को पेयजल की आपूर्ति करना है|

10. अन्तराष्ट्रीय शांति दिवस कब मनाया जाता है?
अन्तराष्ट्रीय शांति दिवस प्रतिवर्ष 21 सितंबर को मनाया जाता है| यह दिवस विश्व शांति, सौहार्द फ़ैलाने एवं युद्ध एवं हिंसा से दूर रहने के प्रति जागरूकता फ़ैलाने के उद्देश्य से मनाया जाता है| इस वर्ष अन्तराष्ट्रीय शांति दिवस का विषय “आदर, सुरक्षा और सभी के लिए सम्मान” रखा गया है|